Sabka Apna Ek Chand Hota Hai

सबका अपना एक चाँद होता है

यही तो है शायद इश्क़ का दस्तूर,
दिखता है पास मगर रहता है दूर
इतने बड़े फासले से दिल रोता है
सबका अपना एक चाँद होता है


आसमाँ पर देखें उसे याद करके
माँगते हैं खुदा से फरियाद करके
दिखता है कभी, कभी खोता है
सबका अपना एक चाँद होता है


हर शाम उसके ही करीब लाती है
सरसर हवाएँ कुछ गुनगुनाती हैं
रात भर जगाकर दिन में सोता है
सबका अपना एक चाँद होता है


मेसैज हो या कॉल या फिर हो चैटिंग
उसके लिए ही दिल करता है वेटिंग
लगता है पास फिर भी दूर होता है
सबका अपना एक चाँद होता है


लिखा था जो कुछ वो गीत बन गया
मामा था कभी वही मीत बन गया
जब भी उसे देखूँ कुछ-कुछ होता है
सबका अपना एक चाँद होता है


-अज़ीम

Staying informed is crucial for any community. Our news section will keep alumni updated on recent events, accomplishments, and initiatives within the Navodayan network. From highlighting upcoming reunions to sharing news about community projects, this section serves as the pulse of our vibrant community, encouraging engagement and connection.